भारत नेपाल सीमा विवाद
भारत नेपाल सीमा विवाद
भारत के साथ नेपाल के जितने करीबी रिश्ते रहें हैं historically दुनियां में किसी और देश के साथ नहीं रहे। भारत और नेपाल के लोग बिना वीजा के आपस में सीमा पार आ जा सकते है एक दूसरे देश में रह कर काम कर सकते हैं पर पिछले कुछ दिनों से इनके आपस के रिश्ते ख़राब होने लगे हैं।
अभी हाल ही में नेपाल के प्रधानमंत्री ने कहा था भारत जिम्मेदार है नेपाल में
भारत नेपाल सीमा विवाद भारतीय मीडिया में तब आयी जब नेपाल ने अपने देश का नया नक्शा निकाला और इस नक्शे में एक ऐसा क्षेत्र शामिल किया नेपाल के अंदर जो पहले नेपाल के नक्शे में शामिल नहीं था और यहीं क्षेत्र भारत के कंट्रोल में है।
नेपाल के नए नक्शे के अनुसार नेपाल के नॉर्थ वेस्ट कोने में त्रिकोणीय सा क्षेत्र बाहर आ रहा है यहीं वो विवादित क्षेत्र है।
यहीं क्षेत्र उत्तराखंड का सबसे पूर्वी क्षेत्र है। विवादित क्षेत्र लगभग 300km2 का क्षेत्र है।
नेपाल के नए नक्शे जारी होते ही भारत ने इस पर कड़ा एतराज जतायाऔर मजबूती से इसका विरोध किया।
भारत ने इस विवादित क्षेत्र में कुछ दिन पहले पिथौरागढ़ से लिपुलेख दर्रे तक कैलाश मानसरोवर जाने वाले मार्ग में 80 km के सड़क मार्ग का निर्माण करवाया है। और यह तभी संभव हुआ जब यह क्षेत्र भारत के पास है।
इतिहास- इतिहास बताता है एक बार ब्रिटिश इंडिया और नेपाली हुकूमत के बीच 1816 में समझौता हुआ था। जिसे सुगौली कि संधि कहते है। ये सुगौली वर्तमान में बिहार में है।
सुगौली संधि क्यों हुई थी?
प्राचीन समय में भारत में ईस्ट इण्डिया कम्पनी हुआ करती थी इनका युद्ध नेपाल के साथ हुआ। और इस युद्ध में नेपाल हार गया और नेपाल ने अपने बहुत सारे स्थान खो दिए। वर्तमान में को हम नैनीताल वगेरह देखते है ये कभी नेपाल का हिस्सा हुआ करतीं थी। नेपाल युद्ध में हर गया जिसके वजह से सुगौली संधि हुई। और नेपाल ने अपने बहुत सारे स्थान दे दिए ब्रिटिश हुकूमत को उसमे से एक स्थान ये विवादित क्षेत्र भी है जिसकी हम आज चर्चा कर रहें है।
सुगौली कि संधि में क्या बातें हुई?
सुगौली संधि में प्रमुख रूप से भारत नेपाल सीमा निर्धारण की बात हुई थी lसंधि के अनुसार काली नदी सीमा का निर्धारण करती है नदी के एक तरफ नेपाल और एक तरफ भारत। नेपाल ने अपने नए नक्शे में LIMPIYADHURA - KALAPANI - LIPULAKE को अपने सीमा के अंदर दिखाया और यहीं से विवाद उत्पन्न हुई ।
क्यों शामिल किया सीमा में LIMPIYADHURA - KALAPANI - LIPULAKE को
नेपाल के अनुसार काली नदी का उद्गम limpiyadhura से होती है और इस आधार से वह अपने नक्शे का निर्धारण किया जिससे limpiyadhura kalapani और lipulake क्षेत्र उसके अंदर समाहित हो गए।
भारत के अनुसार सीमा -
भारत के अनुसार काली नदी का उद्गम काला पानी क्षेत्र के Eastern में से है। जिसमे limpiyadhura kalapani lipulake नेपाल से बाहर हैं
भारत और नेपाल काली नदी के उद्गम को लेकर दोनों ही अपने अपने पक्ष रखते है और यहीं विवाद का जड़ है
Comments
Post a Comment